Sunday, 11 November 2018

दर्जनों छठ व्रतियों के बीच मुखिया ने पीतल का सुप किया वितरण

प्रत्येक साल पीतल का सुप वितरण कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती है मुखिया शगुफ्ता प्रवीण

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti.

लोकअास्था का महापर्व छठ को लेकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत की मुखिया सगुफ्ता प्रवीण प्रत्येक साल अपने आवास पर छठ व्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण कर मिशाल कायम कर रही है। 
रविवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार की उपस्थिति में दर्जनों छठव्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल बन गई है।
एसडीओ अरविंद कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम की इस कार्य की प्रसंसा करते हुये कहा कि लोकआस्था का यह पर्व अन्य धर्मो के लोगो में भी आस्था पैदा करता है। हमें पता चला कि जब से ये पंचायत की मुखिया बनी है इस तरह के धार्मिक कर रहे हैं यह बहुत ही श्रहानिय बात है। 
मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने बताई कि पर्व किसी भी धर्म का हो आस्था होना जरूरी है। हमारे इलाके में छठ पर्व का एक विशेष महत्व है। मुखिया प्रतिनिधि होने के नाते हमने आज वैसे लोगों के बीच सुप वितरण किया जो पर्व तो करते है लेकिन महगाई उन्हें परेशान करती है। पीतल का सुप अगर एक बार वैसे परिवारों को मिल जायेगा तो प्रत्येक साल बांस का सुप खरीदनें से बच जायेगी।
वही मुखिया के इस कार्य को कई गणमान्य लोगों ने सराहा है।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव,अनिशुर रहमान,राजेश यादव,विलाश मेहता,संतोष यादव,रमेश सादा,मनोज यादव,मनोज यादव, सदानंद मेहता,मनोज  चौधरी,मो जहूर आलम,मो साकिर,मो असफाक आलम,मो सौहराब,पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव,हाजी रूस्तम अली,मिथलेश दास,अंजार आलम,अशोक मेहता आदि लोग मौजूद रहें।

No comments: