Tuesday, 20 November 2018

एम्स की मांग को लेकर छात्र जाप ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

सहरसा में अगर नहीं बना एम्स तो और उग्र होगा आन्दोलन : पुनपुन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन चौक पर जन अधिकार छात्र परिषद के युवाओं ने सहरसा में एम्स निर्माण की मांग को लेकर सुबे के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। 
छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन आके नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को स्टेशन चौक पर इकट्ठा हो पहले जमकर नारेबाजी की फिर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। 
इस मौके पर पुनपुन यादव ने कहा कि कोशी क्षेत्र के कुछ नेताओं की एम्स निर्माण के नाम पर चुप्पी देख बहुत दुख होता है जाप संरक्षक पप्पू यादव ने इसके समर्थन में जो बिगूल फूंका है वह अंतिम समय तक जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि अगर सहरसा में एम्स नहीं बना तो यहां की जनता अगामी चुनाव में वैसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगी। एम्स निर्माण किसी पार्टी या नेता की मांग नहीं है यह यहां की जनता की मांग है।
इस मौके पर सहदेव चौधरी,प्रणव आनंद गोलू, कुंदन यादव,सुमन आनंद,सुजय यादव,यादव बिनीत,साजन यादव,प्रिंस रॉयल,संदीप गुप्ता,गुड्डू वाटसन,गोलू कुमार,रवि अमन,अंकित कुo सोनी,बिट्टू कुमार,आमोद पासवान,राजा कुमार,राजीव आदि छात्र जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: