Tuesday, 6 November 2018

गुदरी हाट की अतिक्रमित जमीन पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,चलेगा बुल्डोजर

एसडीओ ने गुदरी हाट का निरीक्षण कर नप को अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

नोटिस के समय सीमा बाद बजेगी डुगडुगी चलेगा बुल्डोजर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती

नगर पंचायत सहित सिमरी बख्तियारपुर के सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों व भू माफियाओं का गिद्ध दृष्टि पर मीडिया के द्वारा जिला प्रशासन को आगाह कराने की चलाई गई खबरों के बाद खुद जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अग्रतर कार्रवाई की है। 
सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अंतर्गत गुदड़ी हाट सैरात की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अनुमंडल प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने हाट सैरात की भूमि का निरीक्षण किया। जिसके बाद अनुमंडल प्रशासन की ओर से नप को जल्द - से - जल्द अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया।

नोटिस के बाद बजेगी डुगडुगी और चलेगा बुल्डोजर -

सिमरी बख्तियारपुर नप अंतर्गत हाट सैरात की भूमि पर बीते कई वर्षों से अवैध कब्जा जमाये अतिक्रमणकारियों के लिए बुरी खबर आई है। मंगलवार को एसडीओ अरविंद कुमार और नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजहिर आलम ने हाट सैरात की भूमि का निरीक्षण किया। जिसके बाद एसडीओ ने नप प्रतिनिधि को जल्द - से - जल्द हाट सैरात की सभी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। 

एसडीओ ने नप प्रतिनिधि से कहा कि जल्द अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमित भूमि को खाली करने का नोटिस जारी करे। यदि तय सीमा के अंदर अतिक्रमण नही हटाया जाता है तो एनाउंस करवा कर डुगडुगी बजाये।  इसके बाद बुलडोजर चलवा अतिक्रमण हटाइये और इस कार्य में आने वाला व्यय अतिक्रमणकारीयो से ले।
इस संबंध में नप अध्यक्षा रौशन आरा ने कहा कि सुंदर सिमरी और अतिक्रमण मुक्त सिमरी बनाने के लिए नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर अडिग है, जल्द हाट सैरात की भूमि से अतिक्रमण हटाया जायेगा।

जिलाधिकारी खुद कर रही मोनेटरिंग -

कुछ दिन पूर्व सिमरी बख्तियारपुर नप अंतर्गत दुर्गा स्थान गली से सटे हाट के इलाके में एक मकान के निर्माण पर नगर पंचायत ने नोटिस जारी कर मकान निर्माण पर रोक लगाया था। जिसके बाद सरकारी भूमि को सिमरी बख्तियारपुर में अतिक्रमण करने का मुद्दा अखबारों की सुर्खियां बना। 
हमने (ब्रजेश की बात) खुद इस मुद्दे को प्रमुखता से अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आमजनों सहित जिला प्रशासन को अगाह किया था कि किस प्रकार भू माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों के द्वारा सरकार भूमि पर कब्जा जमाने की होड़ मची है।

जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए एसडीओ, नप कार्यपालक पदाधिकारी सहित नप अध्यक्षा से बात की और जिसके बाद एसडीओ ने मंगलवार को हाट सैरात की भूमि का निरीक्षण कर जल्द - से - जल्द अतिक्रमण हटाने का आदेश नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर को दिया।
बिना कारगर प्लानिंग के अतिक्रमण हटाना टेढ़ी खीर -

गुदरी हाट एवं सैरात की लगभग दस एकड़ जमीन अतिक्रमण एवं अबैध कब्जा करने की वजह से मात्र दो एकड़ में सिमट कर रह गई है। बिना प्लानिंग एवं अधिकारियों व पुलिस बल के दृढ़ इच्छा से अतिक्रमण हटाना टेढ़ी खीर साबित होगी। ऐसे में जिला प्रशासन को व्यापक स्तर पर प्लालिंग के बाद ही इस ओर रूख करने की जरूरत है नही तो फर्जी कागजात एवं बड़े बाबूओं पैरवी की वजह से उनका तो कुछ नहीं होगा लेकिन गरीबों का आशियाना टुट जाएगा वह सड़क पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें :- 👉यहां सरकारी जमीन की हो रही लूट,लूट सको तो लूट.…..!

✍️बहुचर्चित 391 खाते की जमीन पर लगी रहती है भू माफियाओं की नजर....! https://www.brajeshkibaat.com/2018/11/blog-post.html

No comments: