Sunday, 25 November 2018

नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस कर्मीयों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

बख्तियारपुर, सलखुआ, बनमा-ईटहरी एवं, बलवाहाट में कार्यक्रम आयोजित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

नशा नाश का जड़, जो करेगा नशा उसका वंश उजड़ जायेगा। आज नशा मुक्ति दिवस पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
आदर्श थाना बख्तियारपुर में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार की अगुवाई में सभी कर्मीयों एवं पदाधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने सभी कर्मीयों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशा से होने वाले नुक़सान के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा किया।
वही सलखुआ में थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश की अगुवाई में सभी कर्मीयों को सुबह सवेरे थाना परिसर में शपथ दिलाई गई। 
इसी प्रकार बनमा-ईटहरी ओपी में प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार, बलवाहाट ओपी में पंचलाल यादव, चिड़ैया ओपी में , कनरिया में धर्मवीर साथी ने ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

No comments: