प्रथम दृष्टया घटना को ई-रिक्शा का ब्रेट्री चोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित कैलू चौक के समीप शुक्रवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना घटित हुई।
चाकू लगने से एक पक्ष के पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। आनन - फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान एक पक्ष के 60 वर्षीय बुजुर्ग कैलू यादव की मौत हो गई। जबकि दो भाई रणजीत यादव और चुनचुन यादव अस्पताल में इलाजरत है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि कैलू चौक निवासी चुनचुन यादव ई रिक्शा चलाने का काम करता है, पीड़ित चुनचुन यादव की माने तो बीते दिनों उसके ई रिक्शा की बैट्री चोरी हो गई थी। जिसको लेकर चुनचुन यादव ने कैलू चौक निवासी सूरज यादव पर बैट्री चोरी करने का आरोप लगाया था।
जिसको लेकर आज सूरज यादव, बिजेंद्र यादब और बिट्टू यादव हरवे हथियार से लैस होकर चुनचुन यादव के साथ मारपीट करने आए और ताबड़तोड़ चाकू मारकर चुनचुन यादव और उसके भाई बिजेंद्र यादव को घायल कर दिया वहीं बीच बचाब करने आए पिता कैलू यादव के पीठ में चाकू घोंप कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैलू यादव ने दमतोड़ दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित कैलू चौक के समीप शुक्रवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व चाकूबाजी की घटना घटित हुई।
चाकू लगने से एक पक्ष के पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। आनन - फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना को लेकर बताया जाता है कि कैलू चौक निवासी चुनचुन यादव ई रिक्शा चलाने का काम करता है, पीड़ित चुनचुन यादव की माने तो बीते दिनों उसके ई रिक्शा की बैट्री चोरी हो गई थी। जिसको लेकर चुनचुन यादव ने कैलू चौक निवासी सूरज यादव पर बैट्री चोरी करने का आरोप लगाया था।
जिसको लेकर आज सूरज यादव, बिजेंद्र यादब और बिट्टू यादव हरवे हथियार से लैस होकर चुनचुन यादव के साथ मारपीट करने आए और ताबड़तोड़ चाकू मारकर चुनचुन यादव और उसके भाई बिजेंद्र यादव को घायल कर दिया वहीं बीच बचाब करने आए पिता कैलू यादव के पीठ में चाकू घोंप कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैलू यादव ने दमतोड़ दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment