सांसद चौधरी महबूब अली कैसर करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन, तैयारी पुरी
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के पहाड़पुर बाजार स्थित महंत नारायण दास +2 उच्च विद्यालय के मैदान में आज(गुरूवार) शाम मुशायरा सह कवि सम्मेलन की शानदार महफ़िल जमेगी।
देश के नामचीन कलाकार इस महफिल में सिरकत करेंगे, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पुरी कर ली गई है।
मुशायरा सह कवि सम्मेलन कमिटीे के संयोजक चांद मंजर इमाम ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तेजाब कांड के बाद घायल हुए उर्दू के अन्तरराष्ट्रीय शायर हाशिम फिरोजाबादी ने इस मुशायरे में अपनी शिरकत की मंजूरी दे दी है। हाशिम फिरोजाबादी की शिरकत किसी भी मुशायरे की कामयाबी की जमानत समझी जाती है। पहली बार सहरसा की धरती पर पधार रहे हाशिम फिरोजाबादी के इंकलाबी शायरी से श्रोता मंत्रमुग्ध होंगे।
इस मुशायरे व कवि सम्मेलन का मंच संचालन प्रसिद्ध शायर जमील साहिर करेंगे। मुशायरे में डा0 नदीम शाद, शाइस्ता सना, दिल खैराबादी, सबा बलरामपुरी, निकहत अमरोहवी, मोहन मुनंतजीर, मोनिका देहलवी, शहजादा कलीम, दानिश गजल समेत कई उर्दू हिन्दी के प्रसिद्ध व नामचीन शायर व कवि भाग ले रहे हैं जिसकी तैयारी पुरी कर ली गई है।
मुशायरा कमेटी के निदेशक नाजिम अनवर, अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद कौसर, उपाध्यक्ष कौसर अशरफ, सचिव मो0 खुर्शीद आलम चुन्ना इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुरे मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने इस मुशायरे में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

No comments:
Post a Comment