Thursday, 29 November 2018

एनएच बायपास सड़क भूमि अधिग्रहण के लिए लगा शिविर, ADM का निरीक्षण

तीन दिनों तक किसानों से लिया जाएगा जमीन के कागजात सहित सहमति 

ADM धीरेन्द्र झा पहुंचे शिविर की जांच, किसानों के सवालों का का दिए ज़बाब

रंगिनियां एनएच 107 से भौरा गांव तक 3.4 किमी बनेगी एनएच बायपास सड़क

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती

प्रखंड क्षेत्र के रंगिनियां एनएच 107 से लेकर भौरा गांव होकर निकलने वाली एनएच बायपास सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के तहत गुरुवार से तीन दिनों तक किसानों से कागजात सहित सहमति लेने के लिए ब्लाक परिसर में शिविर लगाया गया है। 
अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में किसानों से उसके अधिग्रहित जमीन के संबंध में वैद्य कागजात के साथ सहमति पत्र भी लिया जा रहा है। अंचलाधिकारी ने बताया कि शनिवार तक यह शिविर लगाया गया। इस शिविर में वैसे किसान जिनकी जमीन बायपास सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है वे अपने अपने कागजात दावा आपत्ति इस शिविर पहुंच जमा कर सकते हैं। 
वही गुरुवार दिन भर किसान अपने अपने कागजात जमा करने के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं। वही कुछ किसान जानकारी ले वापस भी जा रहे हैं। 

दोपहर बाद एडीएम सहरसा धीरेन्द्र झा शिविर में पहुंच जांच किए वहीं मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता भी किए। उन्होंने कहा कि बायपास सड़क जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है अभी शिविर के माध्यम से जिन किसानों का जमीन अधिग्रहित हुआ है उनका दावा आपत्ति ली जा रही है। 
जमीन के रेट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो सरकारी दर अधिग्रहण का तय है उसके अनुरूप मुआवजा राशि किसानों को दी जाएगी।

साढ़े तीन किमी बनेगी एनएच रंगिनियां बायपास सड़क -

एनएचआई के तहत अधिग्रहित एनएच 107 के तहत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रंगिनियां गांव के समीप से सिमरी पंचायत होकर भौड़ा से निकलने वाली बायपास सड़क के निर्माण की दिशा में भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। सहरसा भू अर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3.42 किलोमीटर लम्बाई के यह बायपास सड़क बनाने का प्रस्ताव है। रेलवे लाइन के समीप आरओबी पुल का भी निर्माण किया जाएगा। 45 मीटर चौड़ाई में किसानों से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।

तीन मौजा से होकर गुजरेगी वायपास सड़क -

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बायपास के लिए तीन मौजा में जमीन अधिग्रहण हो रहा है जिससे बख्तियारपुर में 1.93 किमी, सिमरी मौजा में 0.74 किमी एवं भौरा मौजा में 0.75 किलोमीटर। 

कहां से कहां तक होगा बायपास -

सोनवर्षा राज से पहाड़पुर बाजार होते हुए रंगिनियां गांव के पेट्रोल पंप से पूरब स्थित सड़क पुल के समीप से एनएच 107 पर बायपास सड़क का प्रावधान किया गया है। यह बायपास रंगिनियां से होते हुए सिमरी पंचायत के समस्तीपुर,अशरफचक गांव के दक्षिण दिशा से हो विंदाबन गाछी से निकलकर भौरा गांव के समीप से फिर से एनएच 107 में मिल आगे की ओर बढ़ जाएगी।

बायपास के औचित्य पर उठ रहा सवाल -

हालांकि इस बायपास के औचित्य पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं किसानों का मानना है कि सरकारी राशि का दुरूपयोग इस बायपास प्रस्ताव में हुआ है। अगर एनएन रानीबाग होते हुए ही निकलती तो कोई बड़ी राशि बायपास पर नहीं खर्च होती उपर से रानीबाग में रेलवे पर ओवरब्रिज बनने से आये दिन जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात भी मिल जाती।

No comments: