केन्द्र व राज्य स्तरीय दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा
इस सम्मेलन में हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने का लक्ष्य
भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी
सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-
भारतीय जनता पार्टी अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सहरसा भाजपा महिला मोर्चा भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अगामी 23 नवम्बर को सहरसा में कार्यक्रता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
महिला मोर्चा ने प्रमंडलीय स्तरीय बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु शनिवार को भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई।
जिसमें महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवन्ती झा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अत्यधिक हो इसके लिए महिला मोर्चा सभी लोकसभा एवं प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा ।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से चल रहे महिलाओं के लिए लाभकारी योजना से महिलायें जुड़ रही है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा सिंह राठौड़ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक़ सम्मेलन होगा।जिसमें लगभग दस हजार महिलाओं की भीड़ जुटेगी। सम्मेलन बड़े पैमाने पर होगा महिला मोर्चा भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का काम करेंगी।
उक्त सम्मेलन का मार्गदर्शक राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव , प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री नागेन्द्र सिंह , महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पुष्पलता सिंह, शालिनी सिंह तोमड़ , सरिता सिंह, शशिशेखर सम्राट, अभिशेक बर्धन, कुश मोदी समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment