Wednesday, 28 November 2018

सहरसा एसपी ने 2 दरोगा 16 जमादार को किया इधर से उधर

दरोगा सुन्दर कांत झा,जमादार सुरेन्द्र साव बख्तियारपुर थाना भेजे गए

सहरसा से भार्गव भारद्वाज की रिपोर्ट :-

सहरसा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने 2 दारोगा और 16 जमादार का स्थानांतरण किया है। 
सौरबाजार में पदस्थापित नागेन्द्र राम को शहरी क्षेत्र का यातायात प्रभारी बनाया गया है। जबकि दारोगा सुंदरकांत झा को बख्तियापुर थाना में पदस्थापित किया गया है।

एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जमादार जितेन्द्र पांडेय एवं त्रिपुरारी तिवारी को पुलिस केन्द्र से पतरघट ओपी में पदस्थापित किया गया है। विजय कुमार सिंह को बिहरा थाना में, दिलीप कुमार सिंह को कनरिया ओपी में, सुरेन्द्र साव को बख्तियारपुर थाना में, धर्मेन्द्र कुमार को सौरबाजार थाना में, बाल्मिकी शर्मा को महिला थाना में, सत्यजीत फौजदार को बसनही थाना में, सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार यादव को सदर थाना में, सरोज कुमार ठाकुर को बसनही थाना में, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह को बिहरा थाना में, विशेश्वर पासवान को पुलिस केन्द्र सहरसा में, बालेश्वर शर्मा को महिषी थाना में, गोपाल प्रसाद ठाकुर को महिषी थाना में, अरूण कुमार सिंह को सलखुआ थाना क्षेत्र से पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया गया है। 
सभी पदस्थापित अधिकारियों को अविलंब संबंधित थाना में योगदान का निर्देश दिया गया है। वहीं एसपी द्वारा जारी आदेश के आलोक में बुधवार को नागेन्द्र राम ने यातायात प्रभारी का प्रभार ग्रहण कर लिया। 
साभार जागरण

No comments: