Wednesday, 31 October 2018

रिया होंडा शो-रूम का SDO ने किया फीता काट उद्घाटन

अब होंडा बाइक के लिए बलवाहाट क्षेत्र के वासियों को नहीं जाना पड़ेगा अन्यत्र 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

प्रखंड के बलवाहाट क्षेत्र के वासियों को अब होंडा बाइक के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार,ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव, एसबीआई बलही शाखा के मैनेजर नजरे इमाम व शिवपुजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट शो-रूम का विधिवत उद्घाटन किया। 
इस मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि अब धीरे धीरे बलवाहाट भी बड़े बाजार की ओर अग्रसर हो रहा है। इस प्रकार के शो-रूम खुलने से बाजार की पहचान एवं साख बढ़ती है। जो विकास की निशानी है। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में कांठो के उपमुखिया मंजर इमाम भी उपस्थित थे।यह शोरूम कंपनी की विस्तृत श्रृंखला शोरूम के तहत है। इसके तहत सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स और सेफ्टी उपलब्ध कराई जाती है। शोरूम मे गाड़ियों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। 

इस शोरूम में पूरी तरह कंपनी द्वारा प्रशिक्षित मिस्त्रीयों के द्वारा गाड़ी की सर्विसिंग की जायेगी। सभी प्रकार के होंडा बाइक की मॉडल यहां उपलब्ध है। त्यौहार के मौसम पर विशेष आकर्षक छुट भी दिया जा रहा है। 
उद्घाटन के अवसर पर रिया होंडा के अंजर इमाम, उजय सिंह, हरेकृष्ण सिंह, किषोत सिंह, जवाहर गुप्ता, रामावतार यादव, मुन्ना गुप्ता, जगधर यादव, लाल प्रसाद सिंह, राकेश सिंह, अरुण कुमार, शबनम कुमारी, कृपा नंद सिंह, मीर रिजवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments: