Wednesday, 17 October 2018

दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर नगर पंचायत मना रहा सेवा उत्सव

कर्मी नियुक्त कर चार शिफ्टों में साफ सफाई के साथ शुद्ध पेयजल एवं चलंत शौचालय की गई व्यवस्था

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत दुर्गा पूजा के मौके पर नवमी और दशमी को सेवा उत्सव मनाने जा रहा है। साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के बीच शुद्ध पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था की गई है।
इस संबंध में बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में नप अध्यक्षा रौशन आरा ने कहा कि पूजा के माहौल में नगर ओत -प्रोत है। इसलिए सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत का यह कर्तव्य है कि इस उत्सवी माहौल में दुर दराज से मेला देखने आए लोगों को कोई तकलीफ नही हो इसलिए नप ने इस दुर्गोत्सव में सेवा उत्सव मनाने का फैसला किया है।

कर्मी नियुक्त कर शिफ्ट में होगी सफाई -

इस दुर्गोत्सव नवमी और दशमी को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत चार शिफ्टों में दुर्गा मंदिरों के आसपास सफाई करायेगी। सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक, दोपहर बारह से शाम छह, शाम छह से रात बारह और रात बारह से सुबह छह बजे तक चार शिफ्टों में सफाईकर्मी तैनात रहेंगे,जो सफाई पर ध्यान देंगे।अध्यक्षा ने बताया कि सफाई की मुख्य जिम्मेवारी सोहन साह, संजीव मल्लिक, अशोक मल्लिक पप्पू स्वर्णकार आदि उठायेंगे।

चलंत शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था -

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने बताया कि सेवा उत्सव के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर की ओर से मेले के में नवमी और दशमी को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक और पोस्ट ऑफिस गली चौक के निकट चलंत शौचालय की व्यवस्था रखेगी। इसके साथ श्रद्धालुओ के लिए पीने की पानी की भी व्यवस्था रखेगी।वही नप अध्यक्षा रौशन आरा ने कहा कि कार्य में लापरवाही ना हो इसके लिए भी नगर पंचायत दो कर्मचारी को नियुक्त किया है ।इसके अलावे अनुमण्डलवासियो को सफाई, शौचालय, पीने का पानी आदि से जुड़ी समस्या कई हो तो वे तुरंत 7070754470 नंबर पर संपर्क कर शिकायत कर सकते है।

नप प्रतिनिधि मोजाहीर आलम ने बताया कि इस सबके अलावे सभी वार्ड पार्षद अपने अपने स्तर से किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका त्वरित समाधान करेंगे।

No comments: