मूलरूप से खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के शेरगढ़ गांव के है रहने वाले
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
आरजेडी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामचन्द्र पूर्वे के निर्देश पर जिले के गोगरी प्रखंड के शेरगढ निवासी विनय कुमार यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
शुक्रवार को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा निर्गत मनोनयन पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनित प्रदेश महासचिव के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
दूसरी तरफ विनय कुमार यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत होने की खबरों के साथ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई है साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं के द्वारा नवमनोनीत प्रदेश महासचिव के खगड़िया स्थित चित्रगुप्तनगर आवास पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है।बताया जाता है कि विनय कुमार यादव की पहचान संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर रही है।
उनके मनोनयन पर राजद नेत्री सह खगड़िया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ,भवेश भारती, कोपरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि भिन्सी यादव, सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
आरजेडी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामचन्द्र पूर्वे के निर्देश पर जिले के गोगरी प्रखंड के शेरगढ निवासी विनय कुमार यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
![]() |
| प्रदेश अध्यक्ष के साथ नवमनोनित महासचिव |
दूसरी तरफ विनय कुमार यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत होने की खबरों के साथ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई है साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं के द्वारा नवमनोनीत प्रदेश महासचिव के खगड़िया स्थित चित्रगुप्तनगर आवास पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है।बताया जाता है कि विनय कुमार यादव की पहचान संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर रही है।
उनके मनोनयन पर राजद नेत्री सह खगड़िया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ,भवेश भारती, कोपरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि भिन्सी यादव, सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।



No comments:
Post a Comment