Monday, 14 May 2018

ट्रेक्टर पलटने से चालक सहित दो की मौके पर ही मौत

खेत जोतने जाने के क्रम में रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटा 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.

सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के दुधेला बलवा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर ले दोनों खेत जोतने जा रहा था कि रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई।
मृतक में एक का नाम विनेश यादव (32 वर्ष) तो दूसरे का नाम अरविंद यादव (37वर्ष) बताया जाता है जो मोहनपुर पंचायत के बलवा गांव के रहने वाले थे।

दोनो मृतक आपस मे ममेरे-फुफेरे भाई हैं। बताया जाता है कि दोनों निजी ट्रैक्टर से अपने खेत जा रहे थे। तभी रास्ते मे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों की मौके पर ही मौत गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं एक साथ दो मौत से मृतक के परिवार वालो में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें :- आंधी पानी से बिहार में भारी तबाही...!

https://www.prabhatkhabar.com/news/patna/hurricanes-storms-death-weather-warnings-thunderstorms-bihar/1156937.html

No comments: