सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मार्ग के हुसैनचक चौक के समीप तीन बजे सुबह में दिया घटना को अंजाम
पूर्व में हुई दो लूट के आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग के हुसैनचक चौक के समीप शनिवार अहले सुबह करीब तीन बजे के करीब आधा दर्जन राहगीरों के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की रात तरियामा गांव से स्व बसंत साह के पुत्र मुरारी कुमार की शादी के लिये बाराती सौनवर्षा कचहरी के परविनिया गांव गयी थी। सुबह के करीब तीन बजे वापस गांव लौटने के क्रम में हुसैनचक चौक से आगे पूल के समीप सड़क पर एक लकड़ी का अबरोधक लगा दिया था। सड़क जहा पर अबरोधक लगाया गया था, एक मोटरसाइकिल भी उक्त अबरोधक पर पलटा दिया था। मोटरसाइकिल भी उसने बख्तियारपुर से सहरसा जा रहे एक लोगो से छीना था, एवं उनको मारपीट कर भगा दिया था। उक्त मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति थे , तीनो कुछ दूर जाकर सुबह का इंतजार करने के लिये छिप गया। उसके बाद पहली गाड़ी तरियामा गांव निवासी मो सहरयार को रोकने की कोशिश किया। लेकिन मो सहरयार ने वहां की स्थिति को देख साइड से तेजी से निकल गया। गाड़ी की स्पीड को देख अपराधी ने उनके गाड़ी पर गोली चला दिया, जिससे उनके हेडलाइट पर लग गया।
![]() |
| लूट के शिकार गाड़ी में सवार बराती |
![]() |
| इसी शादी से लौट रहे बरात गाड़ी बना निशाना |
![]() |
| यही बारात वापस आ रहा था |
यहां बताते चलें कि बख्तियारपुर पुलिस ने इससे पहले दो लूटकांड जिसमें भटौनी एवं सुगमा शामिल हैं के लुटपाट का उदभेदन कर लूटकांड को अंजाम देने वाले आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने के बाद पुलिस चैन की नींद लें ही रही थी कि एक और लूटकांड हो जाने के बाद पुलिस को चुनौती पेश कर दिया है।




No comments:
Post a Comment