Saturday, 24 March 2018

रेल महाप्रबंधक से मिल सौंपा गया सांसद का विभिन्न मांग पत्र

हावड़ा,अलिगढ के लिए नई ट्रेन की मांग सहित सहरसा-मानसी रेलखंड पर सुविधा बढ़ाने की मांग

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

समस्तीपुर रेल मंडल परामर्शदात्री सदस्य अबू ओसामा व सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ने रेल महाप्रबंधक के मानसी आगमन पर खगडिया सांसद चौधरी महबूब अली कैंसर द्वारा महाप्रबंधक को लिखे गये विभिन्न पत्रों को सौंपा ।
महाप्रबंधक से समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले स्टेशन हसनपुर, सिमरी बख्तियारपुर,बदला ,धमहरा एवं कोपडिया स्टेशन पर सुविधा को बढ़ाने सहित सहरसा से हावडा,अलीगढ़ सहित अन्य जगहो के लिये नयी ट्रेन कि मांग कि।
मांग पत्र सौंपे जाने के बाद उन्होंने ने बताया कि सांसद कैसर हमेशा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सजग रहते हैं। अपने अभी तक के कार्यकाल में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करके यह साबित कर दिया है कि सबका विकास सबका साथ उनकी पहली प्राथमिकता है।

इस अवसर पर रेल उपभोक्ता संघर्ष समीति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी,दिनेश महतो ,अभिषेक शर्मा भी उपस्थित थे।