23 जनवरी को भी इसी कम्पनी के एजेंट से ढ़ेड लाख रूपये की लूट की घटना हो चुकी है घटित
दो की संख्या में थे हथियार से लैस मोटरसाईल सवार अपराधी
बनमा-ईटहरी के फकिरा चक उर्दू स्कुल के समीप घटना को दिया अंजाम
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा ओपी के उर्दू विद्यालय फकीरा चक के समीप मंगलवार को बैखौफ हथियार बंद मोटरसाईल सवार दो अपराधीयों ने दिनदहाड़ें भारत फाइनेंसील इनक्लुजन लिमिटेड कंपनी के कलेक्सन एजेंट से लगभग एक लाख रूपये लूट कर फरार हो गया।
![]() |
| पीड़ीत एजेंट हेमंत कुमार |
![]() |
| घटनास्थल पर लोगो की भीड़ |
![]() |
| घटनास्थल |
![]() |
| एजेंट की बाईक |
![]() |
| सुगमा चौक पर वाहन जांच करती पुलिस |
कम्पनी के कार्यशैली पर सवालिया निशान -
घटना की पुर्नावृति ने कम्पनी के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जब एक बार घटना घटित हो चुकी है तो फिर कम्पनी कर्मी ने बिना सुरक्षा के वसूली कार्य को आगे क्यो जारी रखा जबकि एक बार एजेंट हो चुका है। प्रशासनिक स्तर पर कहना है कि पुलिस बल की इतनी संख्या नही है कि हरेक कम्पनी कर्मी को सुरक्षा गार्ड उपल्बध करा सके तो फिर कम्पनी के अधिकारीयों ने निजी सुरक्षा गार्ड क्यों नही रखा है जबकि एक बार घटना घटित हो चुका है ?
क्या है फाइनेंस कंपनी-
भारत फ़ायइनेंस कंपनी एक बैंक की तरह कार्य करता है। गांव में महिलाओं की समूह बनाकर एक केंद्र खोलते है। उसमें प्रत्येक महिला को 20 से 24 हजार रुपए देते है। उनका सप्ताह में एक बार क़िस्त से रुपए लेते है। एसकेएस फाइनेंस सिमरी बख़्तियारपुर के अलावे सलखुआ, बनमा एवं सोनबरसा राज तक का कार्य क्षेत्र है। इस समय लगभग ढाई सौ सेंटर है। एक सेंटर में काम से कम 50 महिला है। भारत फ़ायइनेंस लगभग अनुमंडल में करोड़ो की कारोबार कर रही है।
![]() |
| कम्पनी आफिस बिल्डींग |
नगर पंचायत क्षेत्र के शर्मा चौक पर इस कम्पनी के आफिस में ना तो कोई बोर्ड लगा है ना ही कोई सुरक्षा कर्मी इतना ही नही आफिस में सीसीटीवी कैमरा भी नही लगा है जबकि कम्पनी का कारोबार हरेक दिन लाखों में होता है। इस तरह के कार्यप्रणाली कम्पनी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा हैं।
जानें कहां हुआ ये संतमत सत्संग आयोजित...! http://www.brajeshkibaat.com/2018/02/56.html?m=1







No comments:
Post a Comment