Monday, 27 November 2017

अलिशान बनेगा सिटानाबाद का जामा मस्जिद मरकज

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के सिटानाबाद में लाखों की लागत से बनने वाले जामा मस्जिद मरकज का शिलान्यास रविवार को प्रो सैयद कसीम अशरफ व डा साकिर,अलहाज असगर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहां कि इस मस्जिद सह मरकज का निर्माण हो जाने के बाद यहां के आसपास के बच्चों को अच्छी तालिम मिल पायेगा। वही नौजवान कमेटी के लोगो ने बताया कि इस निर्माण में आसपास के लोगो की बड़ी भागेदारी हैं। अलिशान इमारद की बुनियाद रखने के बाद यहां के लोगों में खुशी की माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग निर्माण में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं।

No comments: